
Kevin Pietersen: भारत ने किया अफ्रीका में मदद का ऐलान, केविन पीटरसन बोले- थैंक्यू, नरेंद्र मोदी
AajTak
भारत सरकार की ओर से साउथ अफ्रीका में पैदा हुए संकट को देखते हुए मदद का प्रस्ताव दिया गया है. भारत के इस रुख पर पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन का रिएक्शन आया है, उन्होंने भारत का शुक्रिया किया है.
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. जब से इस वैरिएंट का पता चला है, पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है. इस बीच भारत ने साउथ अफ्रीका की मदद करने का ऐलान किया है और वैक्सीन देने की बात कही है. भारत के इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का रिएक्शन आया है. That caring spirit once again shown by India! The most fabulous country with so many warm hearted people! Thank you! cc @narendramodi 🙏🏽 https://t.co/r05631jNBD

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










