
Kedar Jadhav Father Missing: भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता हुए लापता, खिलाड़ी ने की ये अपील
AajTak
भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता लापता हो गए हैं. इसे लेकर स्टार क्रिकेटर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. केदार जाधव और महादेव जाधव पुणे शहर के कोथरोड इलाके के रहने वाले हैं. केदार जाधव ने साल 2020 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, उसके बाद वह टीम से बाहर चल रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केदार जाधव के पिता महादेव सोपान जाधव लापता हो गए हैं. क्रिकेटर ने 27 मार्च (सोमवार) को इस संबंध में पुणे शहर के अलंकार पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. केदार जाधव के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उनके 75 वर्षीय पिता की तलाश शुरू कर दी है.
गुमशुदगी की रिपोर्ट के अनुसार केदार जाधव और महादेव जाधव पुणे शहर के कोथरोड इलाके के रहने वाले हैं. महादेव जाधव 27 मार्च की सुबह परिवार में किसी को बताए बिना घर से चले गए और फिर वापस नहीं आए. दायर की गई रिपोर्ट के मुताबिक महादेव जाधव 5 फीट 6 इंच लंबे हैं. उनके चेहरे के बायीं तरफ सर्जरी का निशान है. उन्होंने सफेद शर्ट, स्लेटी रंग का ट्राउजर, काली चप्पल, मोजा पहन रखा था.
बताया जाता है कि महादेव जाधव मराठी बोलते हैं और उन्होंने दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठियां पहनी हुई थीं. उनके पास कोई मोबाइल फोन नहीं था. 38 साल के केदार जाधव ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की फोटो और फोन नंबर भी शेयर किया है.
अलंकार थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सहाणे के नेतृत्व में एक टीम ने महादेव जाधव की तलाश शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. सीनियर अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि महादेव जाधव के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर उन्हें पुणे पुलिस से तुरंत संपर्क करना चाहिए.
केदार जाधव का ऐसा है इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









