
Katherine Brunt-Nat Sciver Marriage: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स ने आपस में रचाई शादी, देखें तस्वीरें
AajTak
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नेट सीवर ने कैथरीन ब्रंट के साथ शादी कर ली है. कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स नेट सीवर ने अपनी टीममेट कैथरीन ब्रंट के साथ 29 मई (रविवार) को शादी कर ली है. क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बनी इसा गुहा ने अपनी इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं.
कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने अक्टूबर 2019 में सगाई किया था और अब दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया. वैसे दोनों की शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. दोनों महिला खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में इंग्लैंड की ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2017 जीत में अहम भूमिका निभाई थीं.
नेट सीवर और कैथरीन ब्रंट से पहले भी कुछ महिला क्रिकेटर्स आपस में शादी कर चुकी हैं. साल 2017 में न्यूजीलैंड की वूमेन्स क्रिकेटर्स एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू ने शादी कर ली थी. फिर जुलाई 2018 में साउथ अफ्रीका की डेन वान निकर्क और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने शादी की थी. 2019 में न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलियाई निकोला हेनकॉक समलैंगिक विवाह बंधन में बंध गई थी.
कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था. उस वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम ने पहले तीन गेम गंवा दिए थे, लेकिन बाद में लगातार जीत दर्ज कर उसन फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि फाइनल में इंग्लैंड को मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड टीम का ध्यान अब अगले साल होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप पर होगा, जो साउथ अफ्रीका में खेला जाना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








