
Kapil Dev on Virat Kohli: कपिल देव ने कही विराट कोहली को बाहर करने की बात, बोले- अब हालात ऐसे हो गए हैं कि....
AajTak
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पिछले ढाई साल से शतक नहीं बनाया. उन्होंने पिछली सेंचुरी नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाई थी...
Kapil Dev on Virat Kohli: 1983 के वर्ल्ड कप कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली के खेल और टीम में उनकी जगह को लेकर बड़ा बयान दिया है. कपिल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को भारत की टी20 टीम से बाहर करने तक की बात कह दी है.
कपिल देव ने कहा कि हकीकत मानों तो अब ऐसे हालात हो गए हैं कि विराट कोहली को टीम इंडिया की टी20 मैच की प्लेइंग-11 से भी बाहर कर बेंच पर बैठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं. कपिल ने अपनी इस बात को कहते हुए स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी उदाहरण दिया.
दरअसल, कपिल देव ने एक न्यूज चैनल से कहा, 'हां, अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आप विराट कोहली को टी20 मैचों की प्लेइंग-11 से बाहर करने को मजबूर हो सकते हैं. यदि आप वर्ल्ड नंबर-2 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट में बाहर बैठा सकते हैं, तो वर्ल्ड का नंबर-1 प्लेयर भी बाहर बैठ सकता है.'
अश्विन बैठ सकते हैं, तो विराट कोहली क्यों नहीं
कपिल देव ने कहा, 'मैं तो यही चाहता हूं कि विराट कोहली रन बनाए. मगर इस समय वो विराट कोहली नहीं खेल रहे, जिन्हें हम जानते हैं. जिन्होंने अपना नाम वर्ल्ड में बनाया है. यदि कोहली परफॉर्म नहीं कर पाते हैं, तो आप उन शानदार प्रदर्शन करने वाले लड़कों को बाहर नहीं रख सकते.'
टीम में जगह के लिए युवाओं में लड़ाई हो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








