
Kapil Dev: इंडियन फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में '83' मूवी का मनेगा जश्न, कपिल देव को भी न्योता
AajTak
1983 विश्व कप की जीत ने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदल करके रख दी थी. महान ऑलराउंडर कपिल देव उस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान थे.
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 12 से 20 अगस्त तक मेलबर्न में होने जा रहा है. कोरोना वायरस के चलते यह फेस्टिवल पिछले दो साल वर्चुअली आयोजित किया गया था. इस बार के फेस्टिवल में कबीर खान निर्देशित '83' मूवी को सेलिब्रेट किया जाएगा. इसके लिए 193 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है.
इस बार के फेस्टिवल के लिए 23 भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों का चयन किया गया है. फेस्टिवल के कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही आयोजकों द्वारा की जाएगी. ऐसे में भारतीय फिल्म कलाकार इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए मेलबर्न के लिए जल्द ही उड़ान भरेंगे. 14 अगस्त को इस फेस्टिवल का वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित होगा.
कपिल देव ने कही ये बात
कपिल देव ने कहा, 'मैं IFFM 2022 का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं. यह भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ का जश्न मनाने वाला एक शानदार मंच है. मैं मानता हूं कि खेल और सिनेमा भारत के साथ-साथ विभिन्न समुदायों और देशों के लिए दो प्रमुख सांस्कृतिक अनुभव हैं, जो हमें एक साथ बांधते हैं. फिल्म और खेल ने दशकों से हम लोगों को एकजुट किया है. सिनेमा और खेल दोनों के लिए हमारा प्यार है. और जब वे एक साथ आते हैं तो यह सभी के लिए एक शानदार अनुभव होता है.'
पिछले साल हुई थी रिलीज
साल 1983 विश्व कप की जीत ने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदल करके रख दी थी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने उम्मीदों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तथा वेस्टइंडीज जैसी टीमों को मात देते हुए विश्व चैम्पियन बनकर दिखाया था. उस वर्ल्ड कप जीत के लम्हे को फिर से याद दिलाने के लिए पिछले साल दिसंबर में '83' मूवी रिलीज हुई थी. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









