
Kamran Akmal Vs Gautam Gambhir: ‘गलतफहमी हो गई थी’, एशिया कप में गौतम गंभीर के साथ हुई लड़ाई पर बोले कामरान अकमल
AajTak
एशिया कप में कामरान अकमल और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हुई थी. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने अब इसी बहस को लेकर किस्सा साझा किया है.
Kamran Akmal Vs Gautam Gambhir: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल और टीम इंडिया के पूर्व स्टार गौतम गंभीर के बीच एशिया कप में हुई बहस हर क्रिकेट फैन को याद है. कामरान अकमल ने अब एक बार फिर उस बहस को याद किया है और कहा है कि वहां सिर्फ गलतफहमी हुई थी. लीजेंड्स क्रिकेट लीग में हिस्सा ले रहे कामरान अकमल से कई सवाल जवाब हुए, तब उन्होंने गौतम गंभीर के साथ हुई उस बहस पर भी बात की. अकमल से पूछा गया कि उनकी सबसे बड़ी दुश्मनी किससे थी, गौतम गंभीर या हरभजन सिंह. जिसपर उन्होंने कहा कि किसी से भी नहीं है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












