
Kamran Akmal: ‘तो न्यूजीलैंड-अफ्रीका टीम को बैन कर दो…’, भारत के बचाव में आया पाकिस्तानी प्लेयर
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने टीम इंडिया का बचाव किया है. कामरान का कहना है कि अगर आईसीसी ट्रॉफी लंबे वक्त से ना जीतना एक कारण है तो न्यूजीलैंड, अफ्रीका जैसी टीमें बैन होनी चाहिए जो कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुई टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली. टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी का मौका है, अभी दो मैच बाकी हैं और दोनों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज भी अपने नाम कर सकती है. भारतीय टीम की नज़रें वैसे आईसीसी ट्रॉफी पर टिकी हैं. कई बार सवाल उठा है कि टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज जीत जाती है, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी में मात खाती है. साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जीतने लायक भी नहीं कहा गया है, इसपर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने सवाल खड़े किए हैं. कामरान अकमल ने कहा है कि लोग बात कर रहे हैं कि भारत 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, आप हर इवेंट नहीं जीत सकते हैं. अगर आईसीसी ट्रॉफी जीतना ही एक क्राइटेरिया है तब तो न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को बैन कर देना चाहिए. बता दें कि टीम इंडिया ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. उसके बाद से चाहे वनडे वर्ल्ड कप हो या फिर टी-20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया को हर बार हार मिली है. भारत को अब अपने घर में ही वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जहां अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया को मेजबानी करनी है और यहां टीम के पास मौका होगा कि आईसीसी ट्रॉफी के एक दशक के सूखे को खत्म किया जा सके. अभी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है, जबकि उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








