
Justin Langer: इंग्लैंड का कोच बनने की तैयारी में जस्टिन लैंगर, लगातार हार से परेशान इंग्लिश टीम
AajTak
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर इंग्लैंड के कोच पद के बार में भी विचार कर सकते हैं. इसी साल की शुरुआत में उन्होंने इंग्लैंड को एशेज में 4-0 से हराया था.
ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ 2019 और 2021 मे एशेज जिता चुके कोच जस्टिन लेंगर अब इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं. लैंगर ने एशेज सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ियों की सलाह पर उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) में इस मुद्दे पर जमकर बहस भी हुई थी, जिसमें कई पूर्व खिलाड़ियों ने नए कप्तान पैट कमिंस की जवाबदेही तय की थी.
इंग्लैंड के कोच बनेंगे जस्टिन लेंगर!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच जस्टिन लैंगर इंग्लैंड की टीम का कोच बनने की तैयारियों में जुट गए हैं. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार लैंगर इंग्लैंड के कोच बनने के इच्छुक हैं. इस साल की शुरुआत में खेली गई एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बुरी हार के बाद कोच क्रिस सिल्वरवुड की छुट्टी कर दी गई थी, जिसके बाद पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी पॉल कॉलिंगवुड टीम के अंतरिम कोच हैं.
बतौर कोच जस्टिन लैंगर को 2018 में हुए सैंडपेपर विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का कायाकल्प करने का श्रेय दिया जाता है. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज के साथ पिछले साल खेला गया टी-20 विश्व कप भी अपने नाम किया था. हालांकि ठीक इसके उलट इंग्लैंड की मौजूदा हालत काफी खराब नजर आ रही है. एशेज में हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज में भी टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है.
इंग्लैंड की टीम टेस्ट चैम्पियनशिप में मौजूदा वक्त में आखिरी पायदान पर है. इंग्लैंड को इस साल घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने सीजन का आगाज करना है, उससे पहले इंग्लैंड एक नए कोच का चयन कर सकता है. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में बुरी हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








