
Jos buttler Rishabh pant: 'ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे प्लेयर को 'चांस' देंगे, तो वो...' हार के बाद छलका इंग्लिश कप्तान का दर्द
AajTak
ऋषभ पंत की शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया...
Jos buttler Rishabh pant: टीम इंडिया ने रविवार (17 जुलाई) को मैनेचेस्टर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है. इस हार के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर का दर्द छलका है.
बटलर ने तीसरे वनडे मैच में मिली हार के लिए अपनी टीम की खराब फील्डिंग कोदोषी माना है. इंग्लिश कप्तान ने कहा कि हम इतनी खराब फील्डिंग करेंगे तो कैसे मैच जीतेंगे. ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को मौका देंगे, तो वो मैच को पूरी तरह से पलट देंगे. हमारे हाथ से जीत छीन लेंगे.
'मैं अनुभवी क्रिकेटर, लेकिन युवा कप्तान हूं'
जोस बटलर ने मैच के बाद कहा, 'मेरा मानना है कि हमने मैच में थोड़े कम रन बनाए थे. इसके बाद हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी (बॉलिंग में), जो हमें मिली भी. हमारे लिए रीस टॉप्ली ने शानदार काम किया. टी20 में भी उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस दी थी. यदि आप मैच में अच्छे खिलाड़ियों (ऋषभ पंत को स्टंप आउट छोड़ने पर) को मौका देते हो, तो वो आपसे मैच छीन लेंगे. पंड्या को आउट करने का भी हाफ चांस था.'
इंग्लिश कप्तान ने कहा, 'यदि हम अपने मौके भुलाते, तो टीम इंडिया के खिलाफ मैच में पकड़ बना सकते थे. मैं अनुभवी क्रिकेटर हूं, लेकिन युवा कप्तान हूं. आदिल राशिद हमारी टीम का अहम खिलाड़ी है. हम उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.'
इस तरह पंत को मिला था जीवनदान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









