
Jonny Bairstow: जॉनी बेयरस्टो.. पिता का सुसाइड, मां का कैंसर और अब टेस्ट में ज़बरदस्त फॉर्म
AajTak
इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो ने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया है. बेयरस्टो का यह शानदार समय चल रहा है, लेकिन उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है...
Jonny Bairstow: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में शतक जमाया है. पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में शतक जमाया था. अब टीम इंडिया के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में सेंचुरी लगाई है.
बेयरस्टो ने पिछले दो टेस्ट और इंडिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट की कुल 5 पारियों में तीन शतक के साथ 483 रन जमाए हैं. बेयरस्टो का यह शानदार समय चल रहा है, लेकिन उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है. 8 साल की उम्र में पिता ने सुसाइड कर लिया और उसी समय उनकी मां भी कैंसर से जूझ रही थीं.
जॉनी के पिता भी क्रिकेटर रह चुके
इन सभी मुश्किलों से निकलकर इतना बड़ा स्टार प्लेयर बनना किसी संघर्ष से कम नहीं है. जॉनी के पिता डेविड बेयरस्टो भी अपने जमाने के विकेटकीपर बैटर रह चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट और 21 वनडे खेले. डेविड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 14 हजार रन बनाए. 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए.
पांच साल पहले यानी 2017-18 एशेज सीरीज के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई फैन ने जॉनी को उनके पिता के ग्लव्स के रूप में बेशकीमती गिफ्ट दिया था. तब जॉनी काफी भावुक नजर आए थे. तब जॉनी बेयरस्टो ने कहा था, ‘यह बहुत विशेष था. मैं भाग्यशाली रहा कि मैं पूरी दुनिया घूम सका और दुनिया के सभी लोगों के पास मेरे पिता की कुछ अच्छी यादें हैं.’
'पिता की मौत के अगले दिन मां का जन्मदिन था'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









