
Joe Root: जो रूट के फैन हुए सौरव गांगुली, बता दिया 'ऑल टाइम ग्रेट'
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे कर लिए हैं. 31 साल के जो रूट के शानदार खेल की दुनिया भर में तारीफ हो रही है.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट से शिकस्त दी. इंग्लैंड की इस शानदार जीत में पूर्व कप्तान जो रूट का अहम योगदान रहा, जिन्होंने चौथी पारी में नाबाद 115 रनों की पारी खेली. खास बात यह है कि जो रूट ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 10000 हजार रन भी पूरे कर लिए.
जो रूट के इस शानदार प्रदर्शन की दुनिया भर में तारीफ हो रही है. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने ट्वीट किया, 'जो रूट... क्या खिलाड़ी है, दबाव में क्या पारी खेली है. ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर.'
पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'प्रेशर रन चेज में मैच जिताऊ 100 से बेहतर कुछ नहीं. रूट को बहुत-बहुत बधाई. एक अद्भुत शतक और 10000 टेस्ट रन तक पहुंचना, बड़ी उपलब्धि.'
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा, 'इंग्लैंड का अब तक का सबसे पूर्ण ऑलराउंड बल्लेबाज. दस हजार रन और एक मैच जीतकर ऐसा करना अविश्वसनीय है. शानदार प्रदर्शन जो रूट.'
गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप जो भी प्रारूप देखते हैं और आप जिस भी रंग का जर्सी पहनते हैं .. टेस्ट क्रिकेट के खेल को कोई नहीं हरा सकता...कोई तुलना नहीं. इस गेम को शिखर पर रहने दें.'
इंग्लैंड को था 277 का टारगेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









