
Joe Clarke: अश्लील गेम से जुड़े विवाद में फंसा था ये इंग्लिश क्रिकेटर , अब पूरे मामले पर दी सफाई
AajTak
25 साल के जो क्लार्क को अब तक इंटरनेशल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. क्लार्क हालांकि इंग्लैंड की जूनियर टीम एवं डेवलपमेंट स्कवॉड का हिस्सा रह चुके हैं.
नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी खेलने वाले इंग्लिंश क्रिकेटर जो क्लार्क ने एक पुराने मामले को लेकर खेद व्यक्त किया है. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने पूर्व वोर्सेस्टशायर टीममेट टॉम कोहलर-कैडमोर और एलेक्स हेपबर्न के साथ एक मैसेजिंग ऐप 'सेक्सुअल कॉनक्वेस्ट गेम' का पार्ट थे. साथ ही, क्लार्क इन सबके साथ एक अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े थे.
हेपबर्न को हुई थी जेल की सजा
इस अश्लील गेम से प्रभावित होकर हेपबर्न ने एक महिला के साथ रेप किया था, जिसके लिए उसे साल 2019 में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक वह महिला क्लार्क की गर्लफ्रेंड थी और वह क्लार्क के साथ सहमति पूर्वक शारीरिक संबंध बनाए थे. क्लार्क पर किसी भी आरोप का आरोप नहीं लगाया गया था, लेकिन उनकी हर तरफ से तीखी आलोचना हुई थी.
क्लार्क ने द टेलीग्राफ के साथ इंटरव्यू में कहा, 'मैंने काफी कुछ महसूस किया है. यह शर्मिंदगी की बात है और इसका हिस्सा बनने के लिए मुझे खेद है. यह शर्म की बात है कि मैं एक भयानक चीज में शामिल था. मुझे अब इन बातों को यादकर परेशानी होती है. मैं पूरी तरह से समझता हूं कि लोग इसे देखकर परेशान क्यों हो जाते हैं. यह पूरी तरह से गलत था.'
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं बिल्कुल भूल गया हूं. हालांकि, मैंने इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है. मैंने यहां के क्लब और अपने परिवार के साथ निजी तौर पर बहुत सारी बातचीत की है, उन महिलाओं के साथ भी जिनसे मेरी दोस्ती है. मुझे खुशी है कि मेरे पास अब मौका है और मुझे इस सब में शामिल होने के लिए खेद है.'
क्लार्क ने उस रेप पीड़िता महिला के नाम भी खास संदेश दिया. क्लार्क ने कहा कि उन्होंने उस महिला को निराश किया और उसे सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे. इस प्रतिभावान बल्लेबाज ने उम्मीद जताई कि अब उस महिला को वह खुशी मिल गई होगी जिसकी वह हकदार है. वह आगे बढ़ने में कामयाब रही है. क्लार्क ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए उनके नाम पर विचार किए जाने से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









