
Jhulan Goswami: 'सीनियर टीम वर्ल्ड कप जीत जाए, तो...', साहित्य आजतक पर जमकर बोलीं झूलन गोस्वामी
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने साहित्य आजतक के प्रोग्राम पर अपनी बात रखी. अपने सपने को लेकर झूलन ने कहा कि सीनियर महिला टीम अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है. यदि टीम यह खिताब जीत जाए, तो उनका सपना भी पूरा हो जाएगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज रहीं झूलन गोस्वामी ने कहा कि व्यक्ति के सपने तो बदलते रहते हैं. पहले कुछ सपने होते हैं, फिर बाद में कुछ और ही हो जाते हैं. 40 साल की पूर्व स्टार प्लेयर झूलन ने महिला क्रिकेट के विकास को लेकर भी जमकर बात की. उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट के विकास के लिए जिले स्तर पर काम करना होगा.
झूलन गोस्वामी ने साहित्य आजतक के प्रोग्राम पर यह बात कही. अपने सपने को लेकर झूलन ने कहा कि सीनियर महिला टीम अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है. यदि टीम यह खिताब जीत जाए, तो उनका सपना भी पूरा हो जाएगा.
महिला क्रिकेट के लिए जिले स्तर पर विकास जरूरी
झूलन गोस्वामी ने कहा, 'हमें महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर जाना होगा. महिलाओं को क्रिकेट के लिए दूर जाना होता है. आज की तारीख में कोई मुझसे कहे कि ढाई घंटे का सफर करके क्रिकेट खेलना है, तो मैं नहीं खेल पाऊंगी. मैंने 8-10 घंटे सफर करके क्रिकेट खेला है. इतना समय क्रिकेट में दें, तो बहुत कुछ बदल सकता है.'
उन्होंने कहा, 'जिस तरीके से महिला क्रिकेट का विकास हो रहा है. जिस तरीके से बीसीसीआई ने काम किया है. चाहे पूर्व क्रिकेटर्स की पेंशन का मामला हो. हर मामले में अच्छा काम हुआ है. हमें महिला क्रिकेट के विकास पर काम करना होगा. स्पोर्ट्स ऑनलाइन नहीं हो सकता.'
चकदा एक्सप्रेस! देखिए भूतपूर्व क्रिकेटर झूलन निशित गोस्वामी (@JhulanG10) के साथ खास चर्चा#SahityaAajTakKolkata #ATLivestream| @SwetaSinghAT https://t.co/seVBHzijHq

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









