
Jeremy Lalrinnunga CWG 2022: 'हम जिएंगे इस भारत के लिए मरेंगे तो...', गोल्ड जीतने के बाद जेरेमी लालरिनुंगा का जोशीला ट्वीट
AajTak
वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान गोल्ड मेडल जीता. जेरेमी अब नेशनल हीरो बन चुके हैं, हर कोई उनके एक-एक ट्वीट और सोशल मीडिया पोस्ट पर नज़र बनाए हुए हैं. गोल्ड जीतने के बाद जेरेमी ने एक दमदार ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले 19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा छाए हुए हैं. रविवार को जेरेमी ने इतिहास बनाया और उसके बाद से ही वह हर किसी के चहेते बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर जेरेमी की हर कोई तारीफ कर रहा है. मेडल जीतने के बाद जेरेमी ने एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. जेरेमी लालरिनुंगा ने सोमवार (1 अगस्त) को अपने इवेंट का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा हम जिएंगे तो इस भारत के लिए और मरेंगे तो इस भारत के लिए. इसमें जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है, वह इसी गेम का है जिसके बाद उनका गोल्ड मेडल पक्का हुआ था.
जेरेमी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आवाज़ बैकग्राउंड में चल रही है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों का ज़िक्र कर रही हैं.
Ham jienge to is bhaarat ke lie aur marenge to is bhaarat ke lie🇮🇳🥇🙏🏻 pic.twitter.com/lUKeF0TWCR
आपको बता दें कि मिजोरम के रहने वाले 19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा. की कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता. जेरेमी ने कुल 300 किग्रा. वजन उठाया, इसमें 140 किग्रा. स्नैच राउंड में और 160 किग्रा. क्लीन और जर्क राउंड में था. अपने इस इवेंट के दौरान जेरेमी लालरिनुंगा को चोट भी आई, जब वह दूसरे राउंड में वजन उठा रहे थे उस वक्त वह दर्द से कराहते रहे. लेकिन शुरुआती दो राउंड में ही उन्होंने अपनी कोशिश को सफलता में बदला और गोल्ड मेडल पक्का कर लिया. जब वह 165 किग्रा. वजन उठाने लगे, तब वह उसमें असफल भी हुए थे. गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अभी तक कुल 6 मेडल जीत चुका है. 1 अगस्त शाम तक भारत 3 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीत चुका है. टीम इंडिया रैंकिंग में अभी छठे नंबर पर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









