
Jay Shah ICC New Chairman: जय शाह के रहते भारतीय टीम ने रचा इतिहास... ये हैं BCCI सचिव की 5 बड़ी उपलब्धियां
AajTak
Jay Shah ICC New Chairman: 35 साल के जय शाह को निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का अध्यक्ष चुना गया. वो इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा हैं. जय शाह के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सचिव रहते, जिन लोगों ने बोर्ड की कार्यशैली देखी है, वो जय शाह के इस स्तर पर पहुंचने से हैरान नहीं हैं.
Jay Shah ICC New Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का नया चेयरमैन चुना गया है.
अभी यह तय नहीं है कि जब भारत के क्रिकेट प्रशासकों का खेल में उनके योगदान के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा तो जय शाह को कहां रखा जाएगा? मगर यह बात निर्विवाद रहेगी कि उन्होंने काफी सहजता के साथ पहले राष्ट्रीय और अब वैश्विक स्तर पर सत्ता के गलियारों में अपने लिए जगह बनाई है.
35 साल के जय शाह को निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का अध्यक्ष चुना गया. वो इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा हैं. जय शाह के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सचिव रहते, जिन लोगों ने बोर्ड की कार्यशैली देखी है, वो जय शाह के इस स्तर पर पहुंचने से हैरान नहीं हैं.
जय शाह की क्रिकेट प्रशासन में औपचारिक एंट्री 2009 में हुई, जब उन्होंने केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड अहमदाबाद (CBCA) के साथ जिला स्तर पर काम करना शुरू किया. इसके बाद वह गुजरात क्रिकेट संघ (GCA) के कार्यकारी के रूप में राज्य स्तरीय प्रशासन में चले गए और अंततः 2013 में इसके संयुक्त सचिव बने.
मगर जय शाह के मामले में चाहे वह कप्तान रोहित शर्मा हों, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हों या गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह हों या फिर ईशान किशन और हार्दिक पंड्या जैसे दूसरी पंक्ति के खिलाड़ी हों, वह उन सभी के साथ तालमेल बैठाने में कामयाब रहते हैं, जो चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए.
ICC खिताब जीतने का सपना पूरा किया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









