
Jay Shah ICC New Chairman: आईसीसी चीफ बने जय शाह, अब छोड़ना होगा BCCI सचिव पद, उनकी जगह ये संभाल सकते हैं कमान
AajTak
BCCI सचिव जय शाह अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें निर्विरोध ICC का नया चेयरमैन चुना गया है. जय शाह अब ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को BCCI सचिव का पद छोड़ना होगा, जिस पर वो 2019 से काबिज हैं. बता दें कि भारतीय बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्टूबर में होगी.
Jay Shah ICC New Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले चेयरमैन चुने गए हैं. साथ ही 35 साल के जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट प्रशासन में टॉप पद पर काबिज होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए हैं.
जय शाह इसी साल 1 दिसंबर को मौजूदा ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. न्यूजीलैंड के 62 वर्षीय बार्कले ने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया. अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को BCCI सचिव का पद छोड़ना होगा, जिस पर वो 2019 से काबिज हैं.
कब BCCI सचिव पद छोड़ सकते हैं जय शाह?
बता दें कि भारतीय बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्टूबर में होगी. इसी दौरान या उससे पहले जय शाह इस्तीफा दे सकते हैं. वो ICC चेयरमैन का पद तभी संभाल सकते हैं, जब बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा देंगे. शाह इस समय आईसीसी की सबसे दमदार वित्त और व्यावसायिक मामलों की उप समिति के प्रमुख है. वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे.
जय शाह से पहले दिवंगत जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ICC में शीर्ष पर काबिज होने वाले भारतीय रहे हैं. दूसरी ओर जय शाह की जगह BCCI सचिव पद के लिए कई दावेदार हैं, मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के बेटे रोहन का नाम भी दमदारी से आगे चल रहा है.
ग्लोबल पहचान के लिए ओलंपिक की मदद लेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









