
Jasprit bumrah wife Sanjana ganesan photos: विंडीज सीरीज से आराम लेकर वाइफ संग छुट्टियां मना रहे बुमराह, देखें Photos
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम लिया है. इसी के साथ वे अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ छुट्टियां मना रहे हैं...
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम लिया है. इसी के साथ वे अपनी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. इससे पहले बुमराह साउथ अफ्रीका दौरे पर थे, जहां उन्हें वनडे टीम की उपकप्तानी सौंपी गई थी.
जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर पत्नी संजना के साथ वाले कुछ फोटोज शेयर किए हैं. बुमराह नाव पर सैर करते हुए बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए. उन्होंने व्हॉइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी.
बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं. उन्होंने चार फोटोज शेयर की, जिसमें एक में वे बुमराह के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा कि नाव पर मैं कुछ इस तरह नजर आई हूं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









