
Jasprit Bumrah Team India: 'वापसी करके बहुत...', धमाकेदार कमबैक के बाद इमोशनल हुए जसप्रीत बुमराह
AajTak
भारतीय टीम ने आयरलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रन से हरा दिया. मैच के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वो मैदान पर वापसी करके बहुत खुश हैं.
जसप्रीत बुमराह ने लगभग 11 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में अपनी गेंदबाजी की धार दिखा दी. बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए. उन्होंने मैच का पहला ओवर डाला, जिसमें एंड्रयू बालबर्नी से पहली गेंद पर चौका खाने के बाद दूसरी बॉल पर उनको चलता कर दिया. इसके बाद उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर लोर्कन टकर को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी.
इस शानदार प्रदर्शन के चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. मुकाबले की समाप्ति के बाद बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैच के दौरान मुझे बहुत अच्छा महुसस हुआ. मैंने नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) में कई प्रेक्टिस सेशन किए और कुछ मैच भी खेले थे, जिसकी वजह से ऐसा नहीं लगा कि इतने महीने में मैंने बहुत कुछ मिस कर दिया हो या कुछ ऐसा कर रहा हूं जो पहले कभी किया न हो. मैं इसके लिए सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद करता हूं.''
जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश
बुमराह से जब पूछा गया कि मैच से पहले कुछ नर्वस महसूस हो रहा था. इसपर जसप्रीत ने कहा कि ऐसा महसूस नहीं हो रहा था. उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत नर्वस इसलिए हो सकती है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के साथ कप्तानी की भी जिम्मेदारी निभानी थी. बुमराह ने आगे कहा, "वापसी करके बहुत खुश हूं, टीम के लिए प्रदर्शन करना हमेशा अच्छा लगता है. नर्वस जैसा महसूस नहीं हो रहा था लेकिन जब आप कप्तानी करते हैं तो अपने प्रदर्शन से ज्यादा टीम के बारे में ज्यादा सोचते हैं."
एशिया कप और वर्ल्ड कप में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद
जसप्रीत बुमराह चोट के चलते लगभग एक साल तक भारतीय टीम से बाहर रहे. अब आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से उन्होंने वापसी की. इस प्रदर्शन की बदौलत उनसे एशिया कप और वर्ल्ड कप में अच्छे करने की उम्मीद बढ़ जाती है. एशिया कप एवं वर्ल्ड कप में बुमराह मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के साथ भारतीय बॉलिंग अटैक को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









