
Jasprit Bumrah T20 World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर जसप्रीत बुमराह का छलका दर्द, शेयर किया दिल जीतने वाला मैसेज
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण दो हफ्ते बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो गए हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए निराशा जाहिर की है. उन्होंने फैन्स के लिए दिल जीतने वाला मैसेज शेयर किया. बुमराह ने कहा कि वह बेहद निराश हैं, लेकिन टीम को सपोर्ट करते रहेंगे.
Jasprit Bumrah T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो गए हैं. मगर वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अब पहली बार बुमराह का बयान सामने आया है. बुमराह वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने से बेहद निराश हैं और इसको लेकर उनका दर्द भी छलका है.
बुमराह ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बात रखी है. उन्होंने फैन्स के लिए दिल जीतने वाला मैसेज शेयर किया. बुमराह ने कहा कि वह बेहद निराश हैं, लेकिन टीम को सपोर्ट करते रहेंगे.
बुमराह ने मंगलवार (4 अक्टूबर) को ट्वीट किया, 'मैं बेहद दुखी हूं, क्योंकि इस बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा. मगर मेरे प्रियजनों से जो मुझे शुभकामनाएं और सपोर्ट मिला है, उसके लिए आभारी हूं. जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, वैसे ही ऑस्ट्रेलिया में अपने अभियान में जारी रहने वाली टीम इंडिया को चीयर करूंगा.'
बीसीसीआई की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा था कि बुमराह आईसीसी टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे जो भारत के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है. बुमराह की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया में भारत की संभावनाओं को प्रभावित करेगी, क्योंकि डेथ ओवरों की गेंदबाजी अभी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है.
यह तेज गेंदबाज नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में इलाज करा रहा है और बीसीसीआई को उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन यह तय था कि वह अगले कई महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. बुमराह को पीठ में दर्द के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









