
Jasprit Bumrah India vs Australia Series: भारतीय टीम को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
AajTak
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला ज रहा है. इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. चोट से उबरने के बाद एनसीए में रिहैब के लिए मौजूद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं...
Jasprit Bumrah India vs Australia Series: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह बाहर हो गए हैं. पहले यह कहा जा रहा था कि बुमराह चोट से उबर गए हैं और वह 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेल सकते हैं.
मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बुमराह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. हालांकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी होगी.
बुमराह ने एनसीए में गेंदबाजी शुरू की
टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुमराह इस समय ठीक हो चुके हैं. चोट से उबर चुके हैं. वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के लिए हैं. बुमराह ने बॉलिंग भी करना शुरू कर दिया है. मगर भारतीय टीम मैनेजमेंट का थिंक टैंक बुमराह को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता है. यही कारण है कि उन्होंने बुमराह को टेस्ट सीरीज से बाहर रखा है.
बता दें कि इसी साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में बुमराह की मौजूदगी वर्ल्ड कप में भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. सूत्रों के हवाले से टेलीग्राफ ने लिखा, 'बुमराह ने इस समय एनसीए में अच्छी लय में गेंदबाजी शुरू कर दी है. वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों उन्हें कोई जकड़न नहीं लग रही है. यह उनके लिए सबसे अच्छी बात है.'
बुमराह ने सितंबर 2022 से कोई मैच नहीं खेला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









