
Jasprit Bumrah India vs Australia: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे दूसरा मैच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में मचाएंगे धमाल!
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण एशिया कप नहीं खेले थे. मगर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के साथ इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में बुमराह को नहीं खिलाया था. अब उनके दूसरे मैच में खेलने की उम्मीद है...
Jasprit Bumrah India vs Australia: पीठ की चोट के कारण एशिया कप नहीं खेलने वाले भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. इसके अलावा वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दोनों घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. इसका खामियाजा टीम को हार के साथ भुगतना पड़ा. मैच में बुमराह की कमी काफी खली थी. बताया गया था कि बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं थे.
टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि फिट होकर लौटे बुमराह को हम सीधे मैच में नहीं खिला सकते हैं. यह रिस्क हो सकता है. इसलिए बुमराह को थोड़ा समय दिया गया था. हालांकि अब फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में खिलाया जा सकता है.
टीम मैनेजमेंट रिस्क नहीं लेना चाहता था
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सूत्रों के हवाले से क्रिकबज ने बताया, 'टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता था. यही वजह थी कि उन्हें मोहाली मैच में नहीं खिलाया गया. मगर अब बुमराह ने नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है. वह पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रहे हैं.' बता दें कि बुधवार को टीम इंडिया ने प्रैक्टिस नहीं की, क्योंकि वह इस दिन मोहाली से नागपुर पहुंची थी.
बता दें कि यदि दूसरे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में बुमराह को शामिल किया जाता है, तो इसके लिए उमेश यादव या हर्षल पटेल को आराम दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर को बैठाना नहीं चाहेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








