
Jasprit Bumrah, IND vs ENG Match: 'पहली बॉल डालते ही...', जसप्रीत बुमराह ने बताया इंग्लैंड पर कैसे कहर बरपाया
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 7.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन देकर 6 बड़े विकेट हासिल किए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया...
Jasprit Bumrah, IND vs ENG Match: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में बुरी तरह शिकस्त दी है. पहले तो वनडे मुकाबले में मेजबान इंग्लिश टीम को 110 रनों पर समेट दिया. इसके बाद बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल की.
इस जीत के सूत्रधार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. बुमराह ने अपनी कहर बरपाती हुई गेंदबाजी से इंग्लैंड के खेमे में त्राही-त्राही मचा दी. बुमराह ने मैच में 7.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन देकर 6 बड़े विकेट हासिल किए. मैच के बाद बुमराह ने बताया कि कैसे उन्होंने यह कहर बरपाया है.
'पिच पर शुरुआत से हमें काफी मदद मिली'
मैच के बाद बुमराह ने कहा, 'जब यहां स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिलती है, तो यह व्हॉइट बॉल क्रिकेट के लिए यह और भी रोमांचक हो जाता है. यहां शुरुआत से हमें काफी मदद मिली, जिससे बेहद खुशी हुई. जब मैंने पहली बॉल डाली, तब मैंने कुछ स्विंग देखी... यदि स्विंग नहीं है, तब आप अपनी लेंथ को पीछे खींच लेते हैं.'
उन्होंने कहा, 'जब बॉल अपने आप कुछ कर रही है, तब आपको ज्यादा कुछ कोशिश करने की जरूरत नहीं होती. मगर जब विकेट (पिच) सपाट हो, तब आपके एक्यूरेसी की परीक्षा होती है. जैसे ही शमी ने पहला ओवर किया, तब हमें लगा कि यहां फुलर जा सकती है, क्योंकि पिच से कुछ मदद मिली थी.'
Bumrah at his best! With his magical spell of 6/19, Jasprit Bumrah becomes the first Indian pacer to take a six-wicket haul in #England.#bumrah #INDvsENG #TeamIndia@Jaspritbumrah93 @BCCI#bumrah pic.twitter.com/2uhfxaswBr

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








