
Jasprit Bumrah IND vs ENG: बूम-बूम बुमराह, कप्तान बनते ही फ्रंटफुट पर आए जस्सी, बल्ले के बाद बॉल से अंग्रेजों को धोया
AajTak
कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गेंद से भी कहर बरपाते हुए शुरुआती तीन विकेट चटका दिए. बुमराह के इस ऑलराउंड खेल की बदलौत भारत ने एजबेस्टन टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.
इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट मैच का दूसरा दिन कप्तान जसप्रीत बुमराह के नाम रहा. बुमराह ने बैट और बॉल से शानदार प्रदर्शन कर अंग्रेजों को दिन में ही तारे दिखा दिए. जसप्रीत बुमराह के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.
पहले बैट से मचाया धमाल
बुमराह ने खेल के दूसरे दिन पहले बैटिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया. इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बने, जिसमें 29 रन तो भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह के बैट से निकले. जबकि बाकी के छह रन अतिरिक्त के खाते में गए. इसके साथ ही बुमराह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. बुमराह की तूफानी पारी के चलते ही भारतीय टीम 416 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. बुमराह ने पहली पारी में 16 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे.
फिर बॉलिंग से पलटी बाजी
बैटिंग के बाद कप्तान बुमराह ने गेंद से कहर बरपाते हुए शुरुआती तीन विकेट चटका दिए. सबसे पहले बुमराह ने पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलेक्स लीस को बोल्ड किया. लीस बुमराह की इनस्विंगर को बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए और बॉल स्टंप्स पर जा टकराई.
इसके बाद आउट होने की बारी जैक क्राउली की थी. क्राउली बुमराह की गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और बॉल बल्ले से टकराने के बाद स्लिप की ओर गई जहां शुभमन गिल ने शानदार कैच लपक लिया. बुमराह ने इसके बाद ओली पोप को भी श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









