
Jasprit Bumrah IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के धमाल के वक्त कमेंट्री कर रहे थे रवि शास्त्री, बोले- आज जो हुआ...
AajTak
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में बल्ले से तबाही मचा दी. बुमराह की इस बैटिंग के रवि शास्त्री भी फैन बन गए हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से धमाल मचा दिया. भारतीय कप्तान बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाए, इनमें से 29 रन तो भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह के बैट से निकले. जबकि बाकी के छह रन अतिरिक्त के खाते में गए.
बुमराह की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से क्रिकेट जगत हैरान हो गया है. बुमराह की इस पारी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. शास्त्री का मानना है कि जो काम बुमराह ने किया उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. बुमराह ने भारत के लिए पहली पारी में नाबाद 31 रन बनाए.
रवि शास्त्री ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, 'बुमराह के रिकॉर्ड के बाद रवि शास्त्री - 'अब मुझे मत बताओ कि मैं फिर से माइक पर था, जब 35 रन बने. युवराज सिंह ने 36 रन मारे थे, मैंने भी छह छक्के जड़े थे लेकिन जो बुमराह ने किया उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. बुमराह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वह नंबर-10 पर वह बल्लेबाजी करने आए और पहली बार टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. उन्होंने ब्रायन लारा, जॉर्ज बेली और केशव महाराज को पीछे छोड़ दिया.'
शास्त्री ने आगे बताया, 'आपको लगता है कि आपने सब कुछ देख लिया है. लेकिन आपको यह अहसास होना चाहिए कि आप अब भी इस गेम के स्टूडेंट हैं. किसी दूसरे दिन आपको कुछ और हैरान कर देगा. लेकिन आज जो कुछ मैंने देखा वह बिल्कुल अजीब था. आप जानते हैं जसप्रीत बुमराह ने 35 रन के ओवर में अपने बल्ले से 29 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया.'
स्टुअर्ट ब्रॉड अब टेस्ट इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम पर था जिन्होंने 28-28 रन लुटाए थे. सबसे पहले साउथ अफ्रीका के रॉबिन पीटरसन ने साल 2003 में विंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में एक ओवर में 28 रन खर्च किए थे. फिर एंडरसन ने 2013 और जो रूट ने 2020 में यह कारनामा किया था. ब्रॉड टी20 में भी एक ओवर में छह छक्के खा चुके हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (एक ओवर) 35 एस ब्रॉड बर्मिंघम 2022* 28 आर पीटरसन जोहानिसबर्ग 2003 28 जेम्स एंडरसन पर्थ 2013 28 जो रूट पोर्ट एलिजाबेथ 2020

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









