
Jasprit Bumrah ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास... मेलबर्न टेस्ट से पहले ICC रैंकिंग में धमाल, अश्विन की बराबरी कर ली
AajTak
Jasprit Bumrah ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (25 दिसंबर) को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है. बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा उनके रेटिंग पॉइंट्स भी 900 पार हो गए हैं.
Jasprit Bumrah ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (25 दिसंबर) को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है. बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा उनके रेटिंग पॉइंट्स भी 900 पार हो गए हैं.
जसप्रीत बुमराह के रेटिंग पॉइंट्स भी 904 हो गए हैं. यह अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. बुमराह इतने रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. ओवरऑल वो दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं. उन्होंने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है.
गाबा टेस्ट में बुमराह ने झटके थे 9 विकेट
बता दें कि भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसका तीसरा मैच हाल ही में ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया था. यह टेस्ट ड्रॉ रहा था, जिसमें बुमराह ने पहली पारी में 76 रन देकर 6 विकेट झटके थे.
जबकि बुमराह ने गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. इस धांसू प्रदर्शन का उन्हें बम्पर फायदा हुआ और उन्होंने 904 रेटिंग के साथ यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह ने 8 विकेट और दूसरे टेस्ट में 4 विकेट लिए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









