
Jasprit Bumrah: मार्क बुचर से हुई गलती को बुमराह ने सुधारा, बोले- कपिल देव के बाद हूं मैं
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच खेला जा रहा है...
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में शुक्रवार (1 जुलाई) से खेला जा रहा है. मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसी दौरान इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मार्क बुचर से एक गलती हो गई.
इस गलती को टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ठीक किया. दरअसल, मौजूदा कमेंटेटर मार्क बुचर ने कहा कि आप टीम इंडिया के पहले तेज गेंदबाज हो, जो कप्तानी कर रहे हैं. कैसा लग रहा है?
बुमराह ने दिया बुचर को यह जवाब
बुचर का यह सवाल सुनकर बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे पहले कपिल देव भी कप्तानी कर चुके हैं. मैं तो कपिल देव के बाद हूं. इतना सुनकर बुचर ने कहा कि कपिल देव तो ऑलराउंडर थे. इस पर बुमराह मुस्कुरा दिए. हालांकि बता दें कि कपिल देव तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर थे. ऐसे में कपिल के बाद ही बुमराह दूसरे फास्ट बॉलर हैं, जो टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं.
England have won the toss & elected to bowl. #ENGvIND pic.twitter.com/KYG4yBEeTG
बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के 36वें कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








