
Jasprit Bumrah: टी-20 वर्ल्डकप के साथ टेस्ट चैम्पियनशिप से भी जसप्रीत बुमराह बाहर? अब सीधा IPL में वापसी!
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप के मिशन में जुटी भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं और अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. सिर्फ टी-20 वर्ल्डकप ही नहीं बल्कि कई और अहम सीरीज़ से भी बुमराह बाहर हो सकते हैं.
टी-20 वर्ल्डकप के शुरू होने में दो हफ्ते का वक्त बचा है और भारतीय टीम को इससे पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के लीड बॉलर जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट की वजह से टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है, बीसीसीआई का बयान आना अभी बाकी है.
टीम इंडिया के लिए मिशन टी-20 वर्ल्डकप के लिए यह एक बड़ा झटका है. पिछले कुछ वक्त से जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लीड बॉलर रहे हैं, लेकिन इस साल वह चोट से जूझते रहे हैं. जसप्रीत बुमराह पहले एशिया कप से बाहर हुए, फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में वापसी की. अब साउथ अफ्रीका सीरीज़ से वह बाहर हुए और टी-20 वर्ल्डकप भी हाथ से चला गया.
क्लिक करें: जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, टीम इंडिया के मिशन को बड़ा झटका
कितने लंबे वक्त के लिए बाहर हुए हैं बुमराह?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को लगी चोट काफी गंभीर है. पीठ में लगी इस चोट में फ्रैक्टर भी हो सकता है, यही कारण है कि बुमराह लंबे वक्त के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे. ये वक्त 4 से 6 हफ्ते तक का हो सकता है. ऐसे में ना सिर्फ टी-20 वर्ल्डकप बल्कि कई अन्य बड़े दौरों और सीरीज़ से भी जसप्रीत बुमराह का पत्ता कट सकता है.
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ से भी बाहर हुए बुमराह?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









