
Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वापसी के लिए तैयार जसप्रीत बुमराह, शेयर किया ट्रेनिंग का Video
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज के जरिए कमबैक कर सकते हैं. 29 साल के बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी का हुए एक वीडियो शेयर किया है. बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग नहीं ले पाए थे.
टीम इंडिया को अगले साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम साबित होने वाला है. अब इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फुल थ्रोटल.' बुमराह ने पिछले महीने भी एक पोस्ट के जरिए फैन्स को पॉजिटिव अपडेट दिया था. अब बुमराह के नए पोस्ट से ऑस्ट्रेलिया सीरीज के जरिए उनके कमबैक की संभावनाओं को बल मिला है. वैसे कुछ फैन्स ने इस पोस्ट पर तंज कसते हुए बुमराह आईपीएल के लिए जरूर फिट हो जाएंगे. देखा जाए तो 29 साल के जसप्रीत बुमराह लगभग तीन महीने से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं.
बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण सबसे पहले एशिया कप से बाहर रहे. हालांकि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में लौटे लेकिन उनकी चोट फिर से सामने आ गई. नतीजतन बुमराह को टी20 विश्व कप से बाहर पड़ा था. बुमराह की अनुपस्थिति भारत को काफी खली और उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया. स्ट्रेस फ्रैक्चर को पूरी तरह से ठीक होने में 5-6 महीने तक का समय लग सकता है. अच्छी बात यह है कि बुमराह को किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी.
पूर्व क्रिकेटर ने एनसीए पर उठाए सवाल
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने तेज गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) पर सवाल उठाए थे. बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी भी बांग्लादेश दौरे से बाहर हैं. उन्होंने कहा, जहां तक मेरी जानकारी है, यह एनसीए का काम है जो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के साथ बैठकर 10-12 तेज गेंदबाजों के पूल को शॉर्टलिस्ट करती है.'
सबा करीम ने आगे कहा, 'एनसीए को तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन करने की जरूरत है. उनकी फिटनेस पर नजर रखने की जरूरत है. गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि जब भी टीम को जरूरत हो खिलाड़ी उपलब्ध रहें. ऐसा क्यों नहीं हो रहा है, यह कहना मुश्किल है. लेकिन हमारे पास निश्चित रूप से ऐसे युवा गेंदबाज हैं जो फास्ट बॉलिंग कर सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








