
Jasprit Bumrah: 'इंतेहा हो गई...', जसप्रीत बुमराह की कब होगी टीम इंडिया में वापसी? बढ़ता ही जा रहा इंतजार
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते काफी महीनों से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. बुमराह की कमी टीम इंडिया को साफ खलती दिख रही है. वैसे भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए जसप्रीत बुमराह का फिट होना टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भारतीय फैन्स यही दुआ कर रहे होंगे कि बुमराह इस मेगा टूर्नामेंट के लिए फिट हो जाएं.
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट टीम इंडिया के सिरदर्द बनी हुई है. जसप्रीत बुमराह कब मैदान पर लौटेंगे ये सही-सही बता पाना अभी मुश्किल दिख रहा है. पीठ की इंजरी से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मैच पिछले साल 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उसके बाद से उनके एक्शन में लौटने का इंतजार सभी को है.
ताजातरीन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दाएं हाथ के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के अभी छह महीनों तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर रहने की पूरी संभावना है. इसका मतलब ये हुआ कि जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (भारत के क्वालिफाई करने पर) के साथ ही एशिया कप को भी मिस कर सकते हैं.
क्लिक करें- PM मोदी-अल्बनीज की केमिस्ट्री, ख्वाजा का शतक... एक्शन पैक रहा अहमदाबाद टेस्ट का पहला दिन
जसप्रीत बुमराह की न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में सर्जरी हुई है. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक बुमराह की सर्जरी डॉक्टर रोवेन शाउटेन ने की जो कूल्हे के प्रत्यारोपण आपरेशन और रीढ की हड्डी से जुड़े मसलों के विशेषज्ञ हैं. सूत्रों ने बताया कि बुमराह छह महीने तक खेल से दूर रहेंगे यानी एशिया कप भी नहीं खेल पाएंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वब अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में ही वापसी करेंगे.
बुमराह का फिट होना इसलिए है जरूरी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए जसप्रीत बुमराह का फिट होना टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. बुमराह अगर विश्व कप के लिए फिट हो जाते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बूस्टर डोज से कम नहीं होगा क्योंकि वह नई गेंद के साथ ही पुरानी गेंद से भी धमाल मचा सकते हैं. बुमराह की यॉर्कर को खेल पाना काफी मुश्किल होता है और वह बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं. भारतीय फैन्स दुआ कर रहे होंगे कि जसप्रीत बुमराह समय पर फिट होकर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर विश्व कप में पेस अटैक की अगुवाई करें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









