
Ishan Kishan Shreyas Iyer Contract: 'यह अगरकर का फैसला...', ईशान-श्रेयस के कॉन्ट्रैक्ट विवाद पर BCCI सचिव जय शाह ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
बीसीसीआई द्वारा इस साल फरवरी में जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ईशान किशन को जगह नहीं मिली थी. अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट विवाद को लेकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह का बड़ा बयान सामने आया है.
Ishan Kishan Shreyas Iyer BCCI contract: इस साल फरवरी महीने में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया था. लिस्ट में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और धांसू विकेटकीपर ईशान किशन को जगह नहीं मिली थी. वैसे केवल ईशान और श्रेयस ही नहीं बल्कि चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और दीपक हुड्डा भी ऐसे खिलाड़ियों में शामिल रहे, जो कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 'आउट' हो गए थे.
मैं सिर्फ चयन समिति की बैठक बुलाता हूं: शाह
अब ईशान और श्रेयस के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट विवाद को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह का बड़ा बयान सामने आया है. जय शाह ने कहा कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखने का फैसला चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का था. शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'आप संविधान देख सकते हैं. मैं चयन समिति की सिर्फ बैठक बुलाता हूं. वह फैसला अजीत अगरकर का था.'
जय शाह ने आगे कहा, 'जब इन दोनों खिलाड़ियों (ईशान किशन और श्रेयस अय्यर) ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला तो उन्हें बाहर रखने का फैसला अगरकर का ही था. मेरा काम बस उस पर अमल करने का है. हमें संजू सैमसन जैसा अच्छा खिलाड़ी मिल गया. कोई भी अपरिहार्य नहीं है.'
जय शाह ने कहा कि उन्होंने बाद में दोनों खिलाड़ियों से बात भी की. उन्होंने कहा, 'मैने उनसे बात की. मीडिया में रिपोर्ट भी आई थी. हार्दिक पंड्या ने भी कहा था कि अगर बीसीसीआई सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए उन्हें चुनता है तो वह विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिये तैयार हैं. हर खिलाड़ी को खेलना होगा, भले ही वह नहीं चाहता हो.'
ईशान से जय शाह की क्या हुई बात?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









