
Ishan Kishan on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के सिग्नेचर पर ऑटोग्राफ के लिए अड़ा फैन, तो मुश्किल में फंसे ईशान किशन, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक ऐसा फैन मिला, जिसने अजीब सी जिद की. उस जिद के सामने ईशान मुश्किल में पड़ गए. इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. फैन ने ईशान से महेंद्र सिंह धोनी के सिग्नेचर के ऊपर ही ऑटोग्राफ देने की जिद की...
Ishan Kishan on MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार ओपनर ईशान किशन ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से फैन्स समेत दिग्गजों को अपना कायल कर दिया है. उन्होंने इसी महीने बांग्लादेश दौरे पर वनडे मैच में दोहरा शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. मगर ईशान का एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक फैन उनसे ऑटोग्राफ मांता दिखाई दे रहा है. मगर इसमें आप कहेंगे कि बड़ी बात क्या है? तो आपको बता दें कि फैन ने अपने मोबाइल पर ईशान का ऑटोग्राफ मांगा था.
ईशान ने धोनी के सिग्नेचर पर ऑटोग्राफ देने से मना किया
इस मोबाइल पर पहले ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ था. फैन माही के उसी सिग्नेचर के ऊपर ईशान का ऑटोग्राफ मांग रहा था. इस पर ईशान धर्म संकट में फंस गए और उन्होंने फैन को समझाया कि भाई वो अब तक इतने बड़े नहीं हुए हैं कि धोनी के सिग्नेचर के ऊपर या बगल में ही ऑटोग्राफ दे दें.
ईशान ने उस फैन से किसी दूसरी चीज पर भी ऑटोग्राफ देने के लिए कहा, लेकिन फैन तो मोबाइल पर धोनी के सिग्नेचर के ऊपर ही ऑटोग्राफ लेने की जिद में अड़ गया था. किसी व्यक्ति ने इसको कैमरे में कैद किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो में ईशान ने इस तरह फैन को समझाया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









