
Ishan Kishan Hundred: बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट छिना, टीम से बाहर हुए... सरप्राइज एंट्री के बाद ईशान किशन ने जड़ा शतक, टीम में वापसी तय!
AajTak
Ishan Kishan Hundred: दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दौर में चोट के कारण बाहर रहने वाले ईशान किशन को 12 सितंबर को इंडिया सी की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. इस दौरान ईशान किशन पूरे रंग में नजर आए. ईशान ने 120 गेंदों में 102 रनों की धांसू शतकीय पारी खेली. इस पारी में 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
Ishan Kishan Hundred: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए पिछला साल यानी 2023 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था. इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम से बाहर करते हुए इसी साल के शुरुआत में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया था. इसके बाद कई तरह की खबरें सामने आने लगी थीं.
हालांकि ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में वापसी की, लेकिन वो सेलेक्टर्स के बीच छाप नहीं छोड़ सके थे. यही वजह रही कि ईशान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था.
वापसी करते ही पहली पारी में शतक जड़
मगर अब ईशान ने अपने बल्ले की धमक दिखाते हुए आग उगलती हुई पारी खेली. उम्मीद है कि उन्होंने अपनी इस पारी से सेलेक्टर्स को जरूर रिझाया होगा. दरअसल, दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में चोट के कारण बाहर रहने वाले ईशान किशन को 12 सितंबर को इंडिया सी की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.
इस दौरान ईशान किशन पूरे रंग में नजर आए. ईशान ने 120 गेंदों में 102 रनों की धांसू शतकीय पारी खेली. इस पारी में 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. शतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही ईशान किशन 111 (126) रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मुकेश कुमार ने क्लीन बोल्ड किया.
ईशान की इंडिया-सी टीम में सरप्राइज एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








