
Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन के घर खुशियों का अंबार, बंटी मिठाइयां... सचिन-सहवाग ने जमकर तारीफ की
AajTak
ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बने हैं. उन्होंने यह उपबल्धि बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे में शनिवार को हासिल की है. ईशान के माता-पिता और रिश्तेदारों ने जमकर मिठाइयां बांटी. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गजों ने ईशान की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं.
Ishan Kishan Double Century: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड बनाने वाले ईशान किशन के घर खुशियों का अंबार लग गया है. बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को दोहरा शतक लगाने के बाद से ही ईशान के घर में खुशियों वाला माहौल छाया हुआ है. उनके माता-पिता और रिश्तेदारों ने जमकर मिठाइयां बांटी.
उधर, दूसरी ओर क्रिकेट जगत में भी ईशान की जमकर तारीफ हो रही है. लीजेंड सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गजों ने ईशान की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. बता दें कि ईशान वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले चौथे प्लेयर बने हैं. इससे पहले सचिन, सहवाग और रोहित शर्मा भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
ईशान के माता-पिता ने एकदूसरे को मिठाई खिलाई
ईशान बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं. जबकि वह घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं. दोहरे शतक के बाद पटना में जश्न का माहौल बना हुआ है. उनके घर में भी माता-पिता बेहद खुश नजर आए. लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. साथ ही ईशान के पिता प्रणव पांडे और माँ सुचित्रा सिंह ने एक दूसरे को भी मिठाई खिलाई और जश्न मनाया.
ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना में हुआ था. उनके पिता प्रणव कुमार पांडे पेशे से एक बिल्डर हैं. ईशान के क्रिकेटर बनने में उनके भाई राज किशन ने काफी मदद की. ईशान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं.
That’s the way to do it. Brilliant from Ishan Kishan. This is the approach that will do Team India a world of good. #INDvsBAN pic.twitter.com/PepchFwFF1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









