
Ishan Kishan: ‘वर्ल्डकप में रोहित के साथ ओपनिंग पर उतारो…’, गौतम गंभीर ने इस प्लेयर पर लगाया दांव
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने वर्ल्डकप के लिए ईशान किशन के लिए दांव चला है. ईशान किशन अभी तक साउथ अफ्रीका सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर रहे ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज़ में अबतक बेहतर प्रदर्शन किया है. ईशान किशन दो मैच में 110 रन बनाकर बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने सुझाव दिया है कि ईशान किशन को टी-20 वर्ल्डकप के प्लान में शामिल होना चाहिए. गौतम गंभीर ने दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि ईशान किशन एक फीयरलैस अप्रोच के साथ खेल रहे हैं, जो टी-20 क्रिकेट में काफी ज़रूरी है. गौतम गंभीर ने कहा कि जब केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में वापस आएंगे, तब सवाल होगा कि क्या आप इन (नए) प्लेयर्स के साथ होंगे. गौतम बोले कि ईशान किशन रन बनाए या नहीं, लेकिन वह टीम में एक फीयरलैस अप्रोच लाते हैं. गंभीर ने सवाल किया कि क्या टीम मैनेजमेंट रोहित-ईशान के साथ ओपनिंग और केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में लाएगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में ईशान किशन बेहतर साबित होंगे, जहां वह पुल शॉट बढ़िया खेल पाएंगे. अगर चीज़ें ऐसे बढ़ती हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें टी-20 वर्ल्डकप में खिलाया जा सकता है.
गौरतलब है कि ईशान किशन को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. ईशान किशन सीजन के सबसे महंगे प्लेयर बने थे, लेकिन बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे. ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 418 रन बनाए और उनके नाम कुछ ही बेहतरीन पारियां रहीं.
बता दें कि विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर साउथ अफ्रीकी सीरीज़ में आराम लिए हुए हैं. ऐसे में युवाओं को मौका मिल रहा है, यही वजह है कि टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ चेक हो रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









