
Ishan Kishan: 'तुझे मूर्ख समझे कोई, तो फायर हो जाना...', टीम से बाहर होने पर छलका ईशान किशन का दर्द
AajTak
एशिया कप के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को जगह मिली है. वहीं ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे होनहार खिलाड़ियों को मौका मिला है. शान इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. ईशान ने साल 2022 में 14 टी20 इंटरनेशनल में 430 रन बनाए हैं.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ( BCCI) ने 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. खास बात यह रही कि टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को जगह नहीं मिली है. वहीं, ईशान के अलावा केरल के विकेटकीपर संजू सैमसन आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए.
अब एशिया कप टीम में नहीं चुने जाने पर ईशान किशन ने रैपर 'बेला' की कुछ पंक्तियां शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है. ईशान किशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कि अब ऐसा बनना नहीं भले घायल हो जाना, तुझे मूर्ख समझे कोई, तो तू फायर हो जाना. Bella पीछे रहना, मगर सब संभाल इन सब आगे वालों की तरह ना गायब हो जाना.'
हालिया दौरों पर नहीं मिला ज्यादा चांस
27 अगस्त से 11 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले एशिया कप से ईशान के बाहर होने के पीछे उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी हो सकती है. किशन को भारतीय टीम में नियमित रूप से खेलने का मौका नहीं मिला है. ईशान केवल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक-एक मुकाबला ही खेल पाए, जिसमें वह महज 19 रन बना सके थे.
खराब नहीं है इस साल का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









