
Ishan Kishan: डबल सेंचुरी के बाद नहीं चल रहा ईशान किशन का बल्ला, अब टीम से बाहर होने का खतरा
AajTak
भारतीय टीम के युवा ओपनर ईशान किशन ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे में 210 रनों की ताबड़तोड़ दोहरी शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद से ही ईशान का बल्ला शांत है, जो ईशान की टेंशन बढ़ा सकता है. टीम इंडिया में ईशान को लगातार मौके मिल रहे और उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलना है...
Ishan Kishan: भारतीय टीम के युवा ओपनर ईशान किशन ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाकर तहलका मचा दिया था. खेल जगत के दिग्गजों और फैन्स ने ईशान की जमकर तारीफ की थी. ईशान ने यह उपलब्धि पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में हासिल की थी. मगर लगता है कि उस डबल सेंचुरी के बाद ईशान के बल्ले को किसी की नजर लग गई या फिर उनके बल्ले की आग बुझ गई.
इसका कारण है कि इस दोहरे शतक के बाद ईशान कोई फिफ्टी भी नहीं लगा सके हैं. जबकि उसके बाद से ईशान ने 9 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें कुल मिलाकर भी 100 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं. ऐसे में ईशान को लेकर फैन्स और दिग्गज भी हैरान हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ जमाया था दोहरा शतक
दरअसल, ईशान को बांग्लादेश दौरे पर एक ही वनडे मैच में मौका मिला था. उस चटगांव वनडे में ईशान ने 131 बॉल पर 210 रनों की ताबड़तोड़ दोहरी शतकीय पारी खेली थी. ईशान ने अपनी इस पारी में 10 छक्के और 24 चौके जमाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 160.30 का रहा था.
मगर इस पारी के बाद ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोई मौका नहीं मिला. यहां लोगों को यह बात थोड़ी अजीब लगी. मगर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान को मौका मिला और उनका बल्ला खामोश ही रहा. मगर फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में ईशान को मौका मिला, तो उनसे फिर उम्मीदें जागीं, लेकिन यह बेमानी साबित हुईं.
9 मैचों में 100 रन भी नहीं बना सके ईशान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









