
Ishan Kishan: 'ऐसे ही खेला तो वनडे में 300 पक्का...', सुनील गावस्कर की इस प्लेयर के लिए भविष्यवाणी
AajTak
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों की तारीफ की है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे से पहले सुनील गावस्कर ने कहा है कि ईशान किशन वनडे में तिहरा शतक भी जड़ सकते हैं.
क्या वनडे क्रिकेट में कोई बल्लेबाज तिहरा शतक जड़ सकता है. मौजूदा दौर में यह संभव लगता है और अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का भी यही मानना है. सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर कहा कि ऐसे बल्लेबाज वनडे में भी तिहरा शतक जड़ सकते हैं और हमें बड़ी पारियां देखने को मिल सकती हैं. सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि जब हम युवा खिलाड़ियों को आते हुए देखते हैं तो भविष्य के लिए उम्मीद दिखती है. ईशान किशन ने जिस तरह दोहरा शतक जड़ा, वह शानदार रहा और एक बड़ी उपलब्धि है. सुनील गावस्कर ने कहा कि ईशान 36वें ओवर तक आउट हो गए, अगर वो खेलते रहते तो उसी दिन तिहरा शतक जड़ जाता. जिस तरह वह खेलते हैं, अगर ऐसे ही रहे तो वह वनडे इतिहास का पहला तिहरा शतक भी जड़ सकते हैं. टीम इंडिया के लिए यह एक बढ़िया खबर है.
क्लिक करें: रोहित-कोहली को ब्रेक, राहुल भी बाहर...श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया? आपको बता दें कि ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मैच में दोहरा शतक जड़ा था. ईशान किशन ने सिर्फ 131 बॉल में 210 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में 24 चौके और 10 छक्के जड़े थे. ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी-20 और 3 मैच की वनडे सीरीज होनी है, ऐसे में ईशान किशन घरेलू मैदान पर भी धमाल मचा सकते हैं. श्रीलंका का भारत दौरा- • पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई • दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे • तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट | • पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी • दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता • तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनन्तपुरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









