
Ireland T20 World Cup 2024 Team: 4 गेंद पर 4 विकेट, अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गदर मचाएगा ये खिलाड़ी, आयरलैंड टीम का ऐलान
AajTak
Ireland t20 world cup squad 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अब आयरलैंड ने भी अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में उस गेंदबाज की एंट्री हुई है, जिसने कभी 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. वहीं इस टीम में गुजरात टाइटन्स के आईपीएल खिलाड़ी को भी मौका मिला है.
Ireland T20 World Cup 2024 Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आयरलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. आयरलैंड की टीम में आईपीएल स्टार जोश लिटिल (Josh Little) को भी जगह मिली है. जोश लिटिल आईपीएल में गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा हैं. वहीं, टीम की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग को दी गई है. इस टीम में कर्टिस कैम्फर को भी जगह मिली है. कर्टिस कैम्फर वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने कभी टी20 इंटरनेशनल में 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे.
कर्टिस ने 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ अबु धाबी में हुए मैच में 4 गेंदों में 4 विकेट लिए थे. पारी के 10वें ओवर में कमाल हुआ, कर्टिस ने दूसरी गेंद पर कॉलिन एकरमैन, तीसरी गेंद पर रयान टेन डोशेट, चौथी गेंद पर स्कॉट एडवर्ड्स और पांचवीं गेंद पर रूलोफ वान डेर मेरवे को आउट किया था.
क्रिकेट आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए तो टीम का ऐलान किया ही, वहीं डबलिन में पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज, वूरबर्ग में नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ ट्रायंगुलर सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की है. तीनों टीमों में 14 खिलाड़ी हैं.
10, 12 और 14 मई को आयरलैंड को पाकिस्तान से टी20 मुकाबले क्लोंटारफ में खेलने हैं. इसके बाद 19, 20, 23, 24 मई को आयरिश टीम नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड से टी20 सीरीज के मैच वूरबर्ग में खेलेगी.
SQUADS NAMED Ireland Men’s T20I squads have been named for the @T20WorldCup, Pakistan series and Tri-Series. 👉 Read here: https://t.co/ElmxNNEglE#BackingGreen ☘️🏏 #IrishCricket pic.twitter.com/iGsPjZ3T7C

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









