
Irani Cup 2024 Teams: ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे को मिली कप्तानी... पृथ्वी शॉ की भी एंट्री, शार्दुल और श्रेयस का क्या हुआ?
AajTak
ईरानी कप 2024 सीजन में रणजी ट्रॉफी चैम्पियंस मुंबई टीम की टक्कर रेस्ट ऑफ इंडिया से होगी. दोनों टीमों के बीच का मुकाबला मुंबई में बारिश के चलते लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है. रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. जबकि मुंबई को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने के बाद अजिंक्य रहाणे की ईरानी कप में वापसी हुई है.
Ajinkya Rahane, Irani Cup 2024 Teams: भारतीय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट ईरानी कप 2024 इस बार 1 से 5 अक्टूबर तक होने वाला है. हाल ही में दलीप ट्रॉफी खत्म हुई, जिसमें इंडिया-ए ने जीत हासिल की. अब ईरानी कप का रोमांच देखने को मिलेगा. इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमों का ऐलान कर दिया गया है.
इस टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी चैम्पियंस मुंबई टीम की टक्कर रेस्ट ऑफ इंडिया से होगी. दोनों टीमों के बीच का मुकाबला मुंबई में बारिश के चलते लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है.
गायकवाड़ और रहाणे को मिली कप्तानी
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. इस टीम में साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल के अलावा बतौर विकेटकीपर ईशान किशन को भी मौका मिला है. इस टीम के लिए गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार के साथ खलील अहमद और राहुल चाहर भी जलवा दिखाएंगे.
जबकि मुंबई को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने के बाद अजिंक्य रहाणे की ईरानी कप में वापसी हुई है. रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई है. इस टीम में श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को भी एंट्री दी गई है. इसके अलावा मुंबई की टीम में खतरनाक ओपनर पृथ्वी शॉ को भी जगह मिली है.
ईरानी कप के लिए दोनों टीमें:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








