
IPL Window : भारतीय क्रिकेट बोर्ड से टकराएगा पाकिस्तान, जय शाह के फैसले को ICC में देगा चुनौती
AajTak
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि ICC के अगले FTP में आईपीएल के लिए ढाई महीने का विंडो होगा. अब पीसीबी इसी प्रस्ताव को आईसीसी में चुनौती देगा...
IPL Window in ICC FTP: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से टकराने की चुनौती पेश की है. दरअसल, हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि अगले साल आईपीएल ढाई महीने तक चलेगा. इसके लिए आईसीसी की फ्यूचर टूर प्रोग्राम्स (FTP) में भी ढाई महीने का विंडो होगा.
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह के इसी प्लान को आईसीसी में चुनौती देने का फैसला किया है. पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा, 'अभी तक IPL के विंडो को बढ़ाने की कोई घोषणा या फैसला नहीं हुआ है. मैं अगली आईसीसी कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर अपनी बात रखूंगा.'
'इस फैसले को जोरदार चुनौती देंगे'
रमीज राजा ने कहा, 'मेरा साफ कहना है. यदि वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कोई डेवलपमेंट होता है, तो इसका मतलब है कि हमें छोटे रूप में सीमित किया जा रहा है. हम जोरदार तरीके से इसे चुनौती देंगे. साथ ही आईसीसी में इसको लेकर हम अपनी बात मजबूती के साथ रखेंगे.'
भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले रमीज
पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने यह भी माना कि पाकिस्तान टीम इंडिया के साथ क्रिकेट खेलने की इच्छुक है. उन्होंने कहा, 'मैंने इस मामले में सौरव गांगुली से भी बात की है. उनसे कहा कि इस समय तीन पूर्व क्रिकेटर अपने देश का क्रिकेट बोर्ड संभाल रहे हैं. यदि वो ही यह असर नहीं डाल पा रहे हैं, तो फिर कौन करेगा? गांगुली ने मुझे दो बार आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि किन्हीं कारणों से जाना नहीं हो सका.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









