
IPL Team MI Franchise: मुंबई इंडियंस की दो नई टीमें हुईं लॉन्च, UAE और साउथ अफ्रीका लीग में मचाएंगी धमाल
AajTak
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है. यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं. मुंबई पिछले यानी 2022 सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए आखिरी नंबर पर रही थी. मगर अब फैन्स को उम्मीद है कि अगले यानी 2023 सीजन में मुंबई छठी बार खिताब जरूर जीतेगी.
IPL Team MI Franchise: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी अब विदेशी लीग्स में भी धमाल मचाने जा रही है. बता दें कि MI फ्रेंचाइजी के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने UAE और साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में भी दो टीमें खरीदी हैं.
इन टीमों के खरीदने वाली खबरें तो पुरानी हैं, लेकिन नई बात यह है कि MI फ्रेंचाइजी ने इन दोनों टीमों के नाम और लोगो का ऐलान कर दिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए नाम और लोगो को लॉन्च भी किया है.
MI फ्रेंचाइजी ने यूएई की टी20 लीग में अपनी टीम का नाम 'MI अमिरात' रखा है. जबकि साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में अपनी टीम का नाम 'MI केपटाउन' रखा है. यह दोनों टीमें और आईपीएल की मुंबई इंडियंस सभी एक ही MI फैमिली का हिस्सा हैं.
अमीरात और केपटाउन फैन्स को समर्पित हैं ये नाम
बता दें कि MI फ्रेंचाइजी ने यूएई लीग और साउथ अफ्रीका लीग में जिन दो शहरों की टीमें खरीदी हैं. उनके ही नाम पर टीम का नामकरण किया गया है. यानी यूएई में अमिरात और साउथ अफ्रीका लीग में केपटाउन शहर की टीम को खरीदा है.
🇦🇪🤝🇮🇳🤝🇿🇦 Presenting @MICapeTown & @MIEmirates 🤩💙#OneFamily #MIemirates #MIcapetown @EmiratesCricket @OfficialCSA pic.twitter.com/6cpfpyHP2H

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









