
IPL Slapgate: ‘कोई एक गलती सुधारनी हो..’, एक साथ आए भज्जी-श्रीसंत, थप्पड़ कांड पर तोड़ी चुप्पी, Video
AajTak
आईपीएल के पहले ही सीजन में हुए थप्पड़ कांड पर कई बार बात हो चुकी है. एक बार फिर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत ने एक ही मंच पर आकर इसका जिक्र किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 अभी खत्म हुआ है और अब एक हफ्ते का ब्रेक चल रहा है. आईपीएल के इतिहास को देखें तो अभी तक इसमें कई विवाद हुए हैं, लेकिन पहले सीजन में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच हुआ थप्पड़ कांड अभी तक हर किसी को याद है. साल 2008 में हुए इस मसले पर दोनों खिलाड़ी कई बार बोलते रहे हैं, लेकिन इस बार दोनों ही एक मंच पर आए और इस मसले पर बात की. हरभजन सिंह, एस. श्रीसंत ने एक लाइव बातचीत में थप्पड़ कांड की कहानी सुनाई.
हरभजन सिंह ने कहा कि अगर वह कोई एक गलती जिसे वह मिटाना चाहेंगे, तो यही है जो मोहाली के मैदान पर उस मैच के बाद हुआ. श्रीसंत के सामने हरभजन सिंह ने कहा कि आईपीएल के उस मैच में जो भी हुआ गलत हुआ, मेरी तरफ से काफी गलत हुआ.
हरभजन बोले कि मैंने जो किया उससे मेरे साथी को शर्मिंदगी सहनी पड़ी, मेरे ऐसे काम करने से ही ये हुआ. मैं हर प्लेटफॉर्म पर बोल चुका हूं कि अगर फील्ड पर मैंने कोई गलती की जिसे मैं सुधारना चाहूंगा तो वो यही गलती होगी.
आपको बता दें कि आईपीएल 2008 में जब यह हुआ तब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच था. हरभजन सिंह मुंबई का हिस्सा थे, जबकि एस. श्रीसंत पंजाब टीम के साथ थे. मैच खत्म होने के बाद एस. श्रीसंत के रोने की तस्वीरें सामने आईं, बाद में पता चला कि हरभजन और उनके बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद हरभजन ने उन्हें चांटा मार दिया था.
इस मसले पर काफी बवाल हुआ था, हालांंकि कुछ वक्त बाद हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत में बातचीत शुरू हो गई थी. दोनों उसके बाद कई बार एक साथ दिखाई भी दिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









