
IPL Playoffs Scenario 2024: केएल राहुल की LSG अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है... समीकरण जानकर चौंक जाएंगे
AajTak
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है. लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. लखनऊ का खराब नेट रनरेट -0.787 उसके लिए सबसे बड़ी बाधा है.
IPL Playoffs Scenario 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 67वें मुकाबले में आज (17 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, वहीं केएल राहुल ब्रिगेड भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है.
लखनऊ को महाचमत्कार की आस!
लखनऊ का खराब नेट रनरेट -0.787 उसके लिए सबसे बड़ी बाधा है. अगर लखनऊ की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले फील्डिंग करती है तो वो तुरंत प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी. अगर वह पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे मुंबई इंडियंस को 310 रनों से हराना होगा. इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी सीएसके को 18 रनों से हराए. आईपीएल के इतिहास में अबतक किसी टीम ने 300 रनों का आंकड़ा नहीं टच किया है, ऐसे में लखनऊ को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ ने चार और मुंबई ने एक मैच में जीत हासिल की. दोनों टीमें मौजूदा आईपीएल सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होने जा रही हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें लखनऊ ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी.
बता दें कि आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है. अब चौथी टीम का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच के बाद होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










