
IPL Playoffs Scenario 2024: आईपीएल में टॉप-2 की जंग शुरू... चौथी टीम के लिए धोनी-कोहली में टक्कर, देखें पूरा गणित
AajTak
आईपीएल के 17वें सीजन में हैदराबाद-गुजरात मैच बारिश से धुलने के बाद प्लेऑफ का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. अब तक 3 टीमों ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. ये टीमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं. अब चौथी टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की टीमों के बीच महामुकाबला होना है. आइए जानते हैं पूरा समीकरण...
IPL Playoffs Scenario 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन गुरुवार (16 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला बारिश के कारण बगैर टॉस के ही रद्द हो गया. इस नतीजे के बाद हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई.
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं. अब चौथी टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की टीमों के बीच महामुकाबला होना है. हैदराबाद-गुजरात मैच बारिश से धुलने के बाद प्लेऑफ का समीकरण भी पूरी तरह बदल गया है.
IPL प्लेऑफ में अब दूसरे नंबर की जंग शुरू
इस नतीजे के बाद ही अब प्लेऑफ में दूसरे नंबर के लिए भी जंग शुरू हो गई है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टॉप पोजिशन पक्की कर ली है. अब बाकी टीमों के बीच दूसरे स्थान के लिए जंग है. टॉप-2 में रहने वाली टीमों को प्लेऑफ में 2 मौके मिलते हैं.
टॉप-2 टीमों के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाता है. इसमें हारने वाली टीम को एक मौका और मिलता है. उसे क्वालिफायर-2 खेलना होता है, जिसमें उसकी टक्कर टेबल में तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच खेले गए एलिमिनेटर की विनर से होता है.
अब 10 में से 4 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









