
IPL New Teams 2022: कौन हैं लखनऊ-अहमदाबाद की टीम के मालिक? इंटरनेशनल स्पोर्ट्स से रहा है गहरा संबंध
AajTak
आईपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हुई है, लखनऊ और अहमदाबाद अगले सीजन में हिस्सा लेंगी. इन टीमों को किसने खरीदा है, उन ग्रुप्स के बारे में जानिए...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो नई टीमों की एंट्री हो गई है, लखनऊ और अहमदाबाद की टीम आईपीएल 2022 में हिस्सा लेंगी. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL का दायरा अब बढ़ता जा रहा है, साथ ही बीसीसीआई को इन दो टीमों से ज़बरदस्त कमाई भी हुई है. बीसीसीआई ने दो टीमों को बेचकर 12 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. बीसीसीआई की इन दो नई टीमों को खरीदने वाले कौन हैं, आप यहां जान सकते हैं...
आईपीएल की सबसे महंगी टीम अब लखनऊ बन गई है. RP-SG ग्रुप ने लखनऊ को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो कि सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बोली साबित हुई. ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका हैं, जो देश के जाने-माने बिजनेसमैन हैं. RP-SG ग्रुप देश में कई क्षेत्रों में एक्टिव है, जिनमें मुख्य रूप से बिजली, रिटेल, मीडिया, स्पोर्ट्स, एजुकेशन शामिल हैं. RPSG ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, पूरे ग्रुप में करीब 50 हज़ार कर्मचारी काम करते हैं.
संजीव गोयनका की ये आईपीएल में वापसी हुई है. साल 2016-2017 के सीजन में RP-SG ग्रुप ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को खरीदा था, तब आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स को बैन किया गया था. दो साल के लिए संजीव गोयनका की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से महेंद्र सिंह धोनी जुड़े थे. पहले सीजन में धोनी को कप्तान बनाया गया, लेकिन दूसरे सीजन में हटा दिया गया था. जिसपर काफी विवाद हुआ था. (Photo: Getty)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









