
IPL Mega Auction: घर से ऑक्शन देखेंगी प्रीति जिंटा, गोद में बेबी को लिए हुए शेयर की फोटो
AajTak
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा इस आईपीएल के मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. लेकिन वह घर से ही अपनी टीम को सपोर्ट कर रही हैं और इसकी तस्वीर भी शेयर की है.
इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है. दो दिनों तक दुनियाभर के करीब 600 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी और दस टीमें इन सभी को खरीदने के लिए तैयार हैं. पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस बार मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हो पाएंगी. लेकिन प्रीति जिंटा मेगा ऑक्शन का लुत्फ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने अपने घर से गोद में बेबी को लिए तस्वीर भी साझा की है. All set to watch the Tata IPL Auction. Feels amazing to have a cute warm baby in my arms instead of the red auction paddle 😂 On a serious note my heart is racing & I cannot wait for our new PBKS squad. All the best @PunjabKingsIPL 👍👍 Let’s execute our plans and stay focused. pic.twitter.com/CEPNrJgmOh

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










