
IPL Media Rights Auction LIVE: रिलायंस या सोनी, कौन मारेगा बाजी? IPL मीडिया राइट्स के लिए तगड़ी टक्कर जारी
AajTak
आईपीएल के मीडिया राइट्स के लिए बड़ी कंपनियां ई-ऑक्शन में आमने-सामने हैं. आईपीएल 2023 से लेकर 2027 तक के मीडिया राइट्स पर जल्द ही फैसला होगा.
IPL Media Rights Auction LIVE: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए आज का दिन काफी अहम है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स को लेकर मुंबई में ऑक्शन चल रहा है. साल 2023 से 2027 के सर्कल के लिए ये ऑक्शन हो रहे हैं और बीसीसीआई को पैसों की बारिश की उम्मीद है. अभी आईपीएल के मीडिया राइट्स डिज्नी-स्टार के पास हैं, ये अनुबंध आईपीएल 2022 के साथ खत्म हो रहा है.
मीडिया राइट्स ऑक्शन में कौन-कौन शामिल?
बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल मीडिया राइट्स का बेस प्राइस 32 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा का रखा है. जिसके लिए एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कई कंपनियां आमने-सामने हैं. मुंबई में 12 जून को जो ऑक्शन चल रहा है, उसमें रिलायंस की वायकॉम-18, ज़ी, सोनी, स्टार-डिज्नी शामिल हैं. पहले अमेज़न भी मीडिया राइट्स के रेस में थी, लेकिन बीते दिन ही अमेज़न ने अपना नाम इस ऑक्शन से वापस ले लिया.
क्या है इस बार का रेट और तरीका?
क्योंकि अब काफी कुछ बदल गया है और डिजिटल पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. यही कारण है कि आईपीएल 2023 से आईपीएल 2027 के लिए मीडिया राइट्स को चार पैकेज में बांटा गया है.
• टीवी मीडिया राइट्स • डिजिटल मीडिया राइट्स • प्लेऑफ मुकाबलों के राइट्स • भारतीय महाद्वीप से बाहर के लिए राइट्स

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









