
IPL Media Rights Auction: 40 हजार करोड़ के पार पहुंची मीडिया राइट्स की बोली, किसको मिलेगा इतना पैसा?
AajTak
आईपीएल मीडिया राइट्स को लेकर दंगल जारी है. कई कंपनियां आमने-सामने हैं और हर किसी की नज़र इस बात पर टिकी है कि आखिर बोली कितने हज़ार करोड़ रुपये तक जाती है. लेकिन ये पैसा मिलेगा किसको, समझिए...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास रचने की ओर आगे बढ़ चुका है. मुंबई में रविवार को आईपीएल मीडिया राइट्स के ऑक्शन का पहला दिन था और यहां जिस तरह पैसों की बरसात हुई, उसने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आईपीएल ही क्रिकेट का वर्तमान और भविष्य है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अगले पांच साल के लिए मीडिया राइट्स की बोली तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है.
बीसीसीआई ने आईपीएल मीडिया राइट्स (IPL Media Rights Auction) के लिए 2023 से 2027 तक के लिए ऑक्शन किया है. इसमें टीवी राइट्स, डिजिटल राइट्स, प्लेऑफ मैच के राइट्स और ओवरसीज़ राइट्स शामिल हैं. हर किसी के लिए अलग-अलग बेस प्राइस है, कुल जमा बेस प्राइस 32 हज़ार करोड़ के पार गया है.
इस बोली में रिलायंस, ज़ी, सोनी और डिज्नी-स्टार जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जिनकी नज़र डिजिटल और टीवी दोनों राइट्स पर हैं. जबकि कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनकी नज़र सिर्फ टीवी या सिर्फ डिजिटल के राइट्स पर हैं. पहले दिन की बोली में सिर्फ दो पैकेज पर बात हुई, इसमें बोली 102 करोड़ रुपये प्रति मैच तक पहुंच गई है.
क्लिक करें: किसके हाथ आएंगे IPL के मीडिया राइट्स? 4 कंपनियों में टक्कर-हज़ारों करोड़ दांव पर कैसे बंटता है आईपीएल मीडिया राइट्स का पैसा? आईपीएल मीडिया राइट्स से जुड़ी बातों पर ध्यान दे रहे लोगों को बार-बार 40 हज़ार करोड़ या 50 हज़ार करोड़ सुनने को मिल रहा है. लेकिन इतना पैसा जाएगा किसके पास, सिर्फ बीसीसीआई के पास? ऐसा नहीं है. आईपीएल मीडिया राइट्स से जो कमाई होती है, वह सिर्फ एक साल के लिए नहीं है. बल्कि पांच साल के लिए है. यानी अगर किसी कंपनी को एक राशि पर मीडिया राइट्स मिलते हैं, तो उसे वह राशि पांच साल के अंदर चुकानी होती है जबतक उसके पास राइट्स होंगे. ये पूरा पैसा बीसीसीआई को नहीं मिलता है, बल्कि बीसीसीआई अधिकतम हिस्सा रखता है और उसके अलावा काफी शेयर आईपीएल की टीमों को मिलता है.
इस बार आईपीएल में 10 टीमें हैं, ऐसे में मीडिया राइट्स के शेयर के 10 हिस्से बंटेंगे. क्योंकि आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली 50 हज़ार करोड़ तक पहुंच रही है, तो इस बार आईपीएल की टीमों को 400 से 500 करोड़ रुपये सिर्फ इससे ही मिल सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









