
IPL Media Rights: अब विदेश में फ्रेंडली मैच खेलेंगी IPL टीमें? मीडिया राइट्स के बाद क्या है BCCI का प्लान
AajTak
बीसीसीआई को आईपीएल के मीडिया राइट्स ऑक्शन से बंपर कमाई हुई है. अब बोर्ड की नज़र आईपीएल के विस्तार पर है, इसी कड़ी में विदेशी फ्रेंचाइज़ी टीमों से फ्रेंडली मैच होना भी प्लान का हिस्सा हो सकता है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स ऑक्शन से बंपर कमाई होने के बाद अब हर किसी की नज़रें भविष्य पर टिकी हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन ऑक्शन से 48 हज़ार करोड़ से अधिक की कमाई की, लेकिन अब आगे आईपीएल का क्या होगा? बोर्ड के सचिव जय शाह ने भविष्य क प्लान को लेकर विस्तार से बात की. विदेश में होंगे फ्रेंडली मैच? आईपीएल मीडिया राइट्स के ऑक्शन के बाद जय शाह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की. जय शाह से जब आईपीएल के अलग-अलग फेज़ पर सवाल हुआ, तब उन्होंने कहा कि इन सभी मसलों को लेकर अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बात चल रही है. जय शाह का कहना है कि कई तरह के प्रपोज़ल सामने आए हैं, जिनमें से ये भी है कि आईपीएल की टीमों को विदेश में जाकर फ्रेंडली मैच खेलना चाहिए. इस प्रपोज़ल पर गंभीरता से बात हो रही है, हमें इसके लिए अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड से बात करनी होगी. कैसे हो पाएंगे फ्रेंडली मैच? जय शाह ने ही जानकारी दी है कि अगले साल से आईसीसी द्वारा इंटरनेशनल कैलेंडर में ढाई महीने का वक्त आईपीएल के लिए सुरक्षित रखा जाएगा. यानी इस दौरान कोई भी इंटरनेशनल सीरीज़ या मैच नहीं हो रहे होंगे, ताकि सभी देशों के खिलाड़ी जो आईपीएल में हिस्सा लेते हैं वो यहां रह सकें. साथ ही जिन फ्रेंडली मैच की बात हो रही है, ये एक तरह से चैम्पियंस लीग की तरह हो सकता है. जहां पहले आईपीएल की टीमें अन्य देशों की फ्रेंचाइजी टीमों से भिड़ सकती हैं. लेकिन फ्रेंडली मैच में सिर्फ दो टीमों या चिन्हित टीमों के बीच द्विपक्षीय मैच हो सकता है, इसमें कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









