
IPL Match Fees: आईपीएल खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले... अगले सीजन से मिलेगी मैच फीस, BCCI सचिव जय शाह का बड़ा ऐलान
AajTak
यदि कोई खिलाड़ी किसी आईपीएल सीजन में एक मैच खेलता है तो उसे 7.05 लाख रुपये मिलेंगे. ऐसे में एक आईपीएल सीजन में 14 मैच खेलने पर उस खिलाड़ी को 1.05 करोड़ रुपये हासिल होंगे. ये रकम कॉन्ट्रैक्ट राशि के अतिरिक्त होगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान किया है. अब आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर मैच फीस भी मिलेगी. यदि कोई खिलाड़ी किसी आईपीएल सीजन में एक मैच खेलता है तो उसे 7.05 लाख रुपये मिलेंगे. ऐसे में एक सीजन में सभी 14 मैच खेलने पर उस खिलाड़ी को 1.05 करोड़ रुपये हासिल होंगे. ये रकम कॉन्ट्रैक्ट राशि के अतिरिक्त होगी.
जय शाह ने कही ये बात
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा, 'IPL में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए हमने ऐतिहासिक कदम उठाया है. हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं. एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे. प्रत्येक फ्रेंचाइजी प्रति सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी, यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है.'
In a historic move to celebrate consistency and champion outstanding performances in the #IPL, we are thrilled to introduce a match fee of INR 7.5 lakhs per game for our cricketers! A cricketer playing all league matches in a season will get Rs. 1.05 crores in addition to his…
बीसीसीआई के इस फैसले से उन खिलाड़ियों को खासतौर पर फायदा होगा, जिन्हें ऑक्शन में कम कीमत में खरीदा जाता है. मान लीजिए यदि किसी प्लेयर की आईपीएल सैलरी 20 लाख है. लेकिन वो एक सीजन में 14 मैच खेलता है तो उसे 20 लाख रुपये के अलावा मैच फीस के तौर पर 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे.
जय शाह हाल ही में सर्वसम्मति से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले चेयरमैन चुने गए थे. साथ ही 35 साल के जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट प्रशासन में टॉप पद पर काबिज होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए. शाह इसी साल 1 दिसंबर को मौजूदा ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. न्यूजीलैंड के बार्कले ने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया था. अब चूंकि जय शाह ICC में काम करते हुए दिखाई देंगे, ऐसे में वो बीसीसीआई के सचिव का पद छोड़ देंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








